Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

जब पायवट ने अपनी छत से छुआया विमान, अटकीं 200 यात्रियों की सांसें

नई दिल्ली (एडीएनए)। अपने करियार की आखिरी की आखिरी उड़ान को यादगार बनाने के लिए एक पायलट ने 200 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। कभी अपनी छत से विमान देखकर पायलट बनने का सपना देखने वाल पायलट अपने पैतृक गांव के ऊपर यात्रियों से भरा विमान इतना नीचे ले आया की यात्रिय़ों ही नहीं पूरे गांव की सांसें अटक गईं। दरअसल 40 साल आसमान नापने वाला पायलट अपनी विदाई को ऐतिहासिक बनाना चाहता था। जो सख्स कभी अपनी छत से विमान देखकर खुश होता था वह अपने गांव वालों को करीब से विमान दिखाना चाहता था। उसने यात्रियों से भरे भारीभरकम विमान से फ्लाई स्टंट किया। फ्रैंकफर्ट से आइसलैंड की उड़ान भरने वाला पायलट 200 टन भारी विमान को बेहद नीचे ले आया, विमान पहाड़ों और पेड़ों को लगभग छू कर निकला। विमान की तेज आवाज और घरों की खिड़कियों के कांपने से गांव के लोग कांप गए। भारीभरकम विमान को बेहद नीचे देख लोगों ने समझा उसमें कोई खराबी आयी है और लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन यह कोई क्रैश लैंडिंग नहीं थी। विमान की नियम विरुद्ध लो फ्लाइंग और यात्रियों की जान खतरे में डालने वाले पायलट के खिलाफ एयरलाइंस ने मुकदमा दर्ज कराया है। पायलट ने कहा वह अपनी अंतिम फ्लाइट को यादगार बनाना चाहता था और 40 के अनुभव से उसको पता था कि इसमें कोई खतरा नहीं है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.