Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

टिकट बेचकर खड़ी कर दी भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन

नई दिल्ली (एडीएनए)। इंडिगो आज भारत की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली एयरलाइंस है, लेकिन यह इतनी बड़ी एयरलाइंस बनी कैसे इसके पीछे बिलकुल फिल्मों वाली कहानी है। आइए आपको बताते हैं कैसे एक व्यक्ति ने एयर टिकट बेचकर इतनी बड़ी एयरलाइंस खड़ी की।

 इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने शुरू किया था, दरअसल 1988 में राहुल भाटिया अपने पिता की एयरलाइन टिकट एजेंसी दिल्ली एक्सप्रेस में काम करते थे और एयर टिकट बेचते थे, टिकट बेचते-बेचते उन्होंने इंटरग्लोब ग्रुप शुरू किया। अब राहुल भाटिया को अपनी एयरलाइंस के लिए एक अनुभवी व्यक्ति की जरूरत थी, उनकी नजर यूएस की यूनाइटेड एयरलाइंस में काम करने वाले राकेश गंगवाल पर थी। उनकी इंटरग्लोब भारत में यूनाइटेड एयरलाइंस के लिए सेल्स एजेंट का काम करती थी।

राहुल भाटिया ने इसी समय इंडिगो एयरलाइंस का सपना देखा और कई देशों में अलग-अलग एयरलाइंस में काम कर चुके राकेश से बात की। राहुल भाटिया के प्रयासों से 2004 में इंडिगो को एयरलाइन का लाइसेंस मिल गया।

इंडिगो की शुरुआत तो हो गई लेकिन राकेश अभी राहुल भाटिया के साथ जुड़ना नहीं चाहते थे, क्योंकि भारत में उस समय पहले से रन कर रहीं एयरलाइंस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। राहूल ने राकेश को कई तरह से समझाया और अपनी एयरलाइंस के लिए देखे गए सपने के बारे में बताया तब मुश्किल से राकेश उनके साथ जुड़ने के लिए तैयार हुए।

राहुल और राकेश की मेहनत रंग लाई और 2006 में इंडिगो की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। अब स्थिति यह है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एयरलाइंस बन चुकी है। हाल ही में इंडिगो ने एयरबस के साथ 500 जहाज खरीदने का ऐलान किया है। ऐसा होता है तो यह एविएशन सेक्टर के लिए इतिहास होगा। वर्तमान में देश के इस सेक्टर में 25 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अकेले इंडिगो का है, हालांकि 2019 में राकेश के इंडिगो से अलग होने से एयरलाइंस को काफी झटका लगा था। राहुल से अनबन के बाद राकेश ने इंडिगो से 95772 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल इंडिगो से बाहर निकालने का ऐलान कर दिया। इसके बाद वह अपनी काफी हिस्सेदारी बेच भी चुके हैं। इसके बाद भी आज इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस है और 500 जहाजों की डील करने जा रही है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.